
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र निवासी पति-पत्नी आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच झड़प के दौरान पत्नी ने अपने पति पर धारदार हथियार से वार कर दिया. जिससे पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हालांकि इस घटना में पत्नी को भी चोट आई है. दोनों इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. इस मामले में दोनो ने कुछ भी बताने से इंकार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पति अक्सर शराब के नशे में घर आता था और पत्नी को तंग करता था. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच हाथापाई हुई और पत्नी ने पति पर हमला कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.




