
जमशेदपुरः जमशेदपुर के परसुडीह थाना परिसर में हड़कंप मच गया जब एक महिला ने थाना परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. महिला थाना परिसर में ही उल्टी करने लगी. उसकी तबीयत बिगड़ता देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ने लगे. उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला परसुडीह के सरजामदा की रहने वाली है. उसके तीन बच्चे है, परिजनों ने उसे किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था और उसे थाने ले गए. परसुडीह पुलिस के अनुसार महिला घर से ही जहरीला पदार्थ खाकर आई थी. थाने में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया था.












