जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए शोध पत्र लेखन पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता के निर्देशन में रजिस्ट्रार डॉ सलोमी कुजूर के सहयोग एवं सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा के नेतृत्व में आइआइएएम, रांची की निदेशक डॉ आरती महतो ने विश्वविद्यालय की छात्राओं को शोध पत्र लेखन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वाणिज्य संकायध्यक्ष डॉ दीपा शरण, डॉ रूपाली पात्रा, डॉ माधुरी प्रियदर्शनी, डॉ सरिता कुमारी, डॉ विश्वराज लाल, डॉ ममता कुमारी, नरेश कुमार मंडल समेत सभी शैक्षणिक एवं शिक्षकेतर अधिकारियों के साथ ही विज्ञान की विभिन्न शाखाओं की छात्राएं भी उपस्थित रहीं.




