जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग की ओर से आयोजित पोस्ट बजट चर्चा के छह दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन, शुक्रवार को वाणिज्य क्लब के विचार पर आधारित कार्यक्रम ‘कॉमफेस्टा- 2023’ का आयोजन हुआ. इसमें बीकॉम और एमकॉम की सभी छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रमों की सूची में प्रश्नोत्तरी, एक्सटेंपोर, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर पेंटिंग जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजि की गयीं. इसमें डीन सह विभागाध्यक्ष डॉ दीपा शरण, प्राध्यापिका डॉ कामिनी कुमारी, डॉ ग्लोरिया पुर्ती एवं प्राध्यापक छगनलाल अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभायी.











