जमशेदपुर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देश पर रविवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सभी भाषा विभाग (संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, ओड़िया, बांग्ला, मैथिली, भोजपुरी, मुण्डारी) की ओर से संयुक्त रूप से कवि चिन्नास्वामी सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर कॉलेज के ऑडियो-विजुअल कक्ष में नयी शिक्षा नीति-2020 के तहत “भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने मुख्य वक्ता के रूप में बहुभाषावाद को बढ़ावा देने, अनेक भाषाओं को सीखने एवं अनेकता में एकता बनाये रखने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया. (नीचे भी पढ़ें)
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, ओड़िया, बांग्ला, मैथिली, भोजपुरी, मुण्डारी आदि भाषाओं में गीत, गजल, कविताएं, मंत्र आदि प्रस्तुत किये. साथ ही विभिन्न भाषाओं में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की प्रो सुदेशना बनर्जी, स्वागत भाषण संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ लाडली कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी मनमोहन गांधी ने किया. कार्यक्रम में प्रो सुनीता गुड़िया, डॉ अनिल चन्द्र पाठक, डॉ अमरेन्द्र कुमार सिंह, अमरनाथ सिंह, प्रो पुष्पा सालो लिंडा, डॉ राफिया बेगम, प्रो साहिना नाज समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.




