जमशेदपुर : सीबीएसइ के कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परिणामों में जमशेदपुर के डोरकासाई में संचालित ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. कक्षा 12वीं में अभिषेक दत्ता ने 90 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है. अभिषेक ने प्योर साइंस से पढ़ाई की थी और पूरे वर्ष अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से शिक्षकों का विश्वास जीता है. इस बार के रिजल्ट में जबरदस्त प्रदर्शन जेवियर स्कूल के बच्चों ने किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत 12वीं के टॉपर्स में द्वितीय स्थान अभय अग्रवाल, तृतीय स्थान सुमित शर्मा, चतुर्थ स्थान डॉली डॉल्फिन और पंचम स्थान श्रेया प्रसाद को मिला. इसी तरह कक्षा 10वीं में 88% अंकों के साथ रोहित दास ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और स्कूल टॉपर बने. दसवीं के अन्य टॉपरों में द्वितीय स्थान नंदिनी कुमारी, तृतीय स्थान अनामिका कुमारी, चतुर्थ स्थान अभिनव शर्मा और पंचम स्थान रूही तिवारी को दिया गया. इस उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.




