जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पोटर्स को-ऑर्डिनेशन एडवाइजरी कमेटी का पुर्नगठन किया गया है. इसमें चेयरपर्सन चीफ स्पोटर्स मुकुल विनायक चौधरी होंगे जबकि वाइस चेयरपर्सन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह बनाये गये है. हेड एचआरएम ज्वाइंट कंसल्टेशन सुधीर कुमार सिंह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इसमें मैनेजमेंट की ओर से सदस्य के तौर पर सीनियर कोच एथलेटिक्स आनंद लुइस मेनेंजस, एरिया मैनेजर एडवेंचर प्रोग्राम आशीष कुमार सक्सेना, हेड एडवेंचर प्रोग्राम एंड स्पोटर्स हेमंत गुप्ता, हेड ट्राइबल कल्चरल एंड अरबन सर्विसेज टाटा स्टील फाउंडेशन जिरेन जेवियर टोपनो, हेड स्टैच्यूरी कंप्लायंस नीशित कुमार सिन्हा, एरिया मैनेजर स्पोटर्स विभुति धांड अडेसरा बनाये गये है. इसके अलावा यूनियन के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार राय और यूनियन की ओर से कमेटी मेंबर अविनंदन कुमार सिंह, बंशीधर महतो, धर्मेंद्र उपाध्याय, हरेकृष्ण यादव, श्रीकृष्ण पांडेय, निलेश कुमार, संजय कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, तरुण कुमार, विभाष शुक्ला, विजय कुमार चौधरी, विनोद कुमार ठाकुर को सदस्य मनोनित किया गया है.



