
जमशेदपुर : जयपुर में आयोजित ऑनलाइन योग चैंपियनशिप में लगातार 31 मिनट तक हिंडोला आसन करने पर जमशेदपुर के मानगो दाईगुटु की रहने वाली कृतिका तिवारी (उम्र 26) को प्रथम घोषित किया गया था. इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के अनेकों प्रतिभागियों ने भाग लिया था. कृतिका तिवारी का नाम वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ योगा बुक में शामिल किया गया है. कृतिका तिवारी शुक्रवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से मिली एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. उन लोगो ने भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)

कृतिका 2014 से आसन, प्राणायाम और यौगिक क्रिया का प्रशिक्षण देती है और गंभीर रोग का आयुर्वेदिक उपचार करती है. बचपन से ही योग के प्रति उनका लगाव था. योग कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने अपने पिता से प्राप्त की है और वे अपने पिता को ही गुरु मानती है. अपने दसवीं कक्षा की पढ़ाई एआईडब्ल्यूसी एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस बारीडीह से किया है. उन्होंने इंटर की पढ़ाई वीमेंस कॉलेज से किया है. योगा इंस्ट्रक्टर कोर्स किया है, इसके पश्चात वे योग से बीएससी किया है. यह दोनों कोर्स कृतिका ने एसवीवाइएएसए यूनिवर्सिटी बैंगलोर से किया है. 2018 में अंतरराष्ट्रीय योग ओलंपियाड, जिसका आयोजन बेंगलुरु में हुआ था, वहां उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था. अभी 2020 में उन्होंने हिंडोला आसन को लगातार 31 मिनट तक किया, जिसके कारण उनका नाम योगा वर्ल्ड बुक ऑफ योगा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ. कृतिका का कहना है कि वे चाहती है कि आम जनमानस के दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को समझकर उनका निदान योग के माध्यम से किया जाये ताकि योग आम जनमानस के बीच वापस अपना गौरव प्राप्त कर सके. योग आम जनमानस के बीच दोबारा लोकप्रिय हो, उसके लिए वे सतत प्रयत्नशील है और इसके लिए अपना योगदान दे रही. निकट भविष्य में वे एक योग केंद्र खोलकर उसे आम जनमानस को समर्पित करना चाहती है.





