जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक चापड़ लेकर सड़कों में घूमता पाया गया. उसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसको यातायात पुलिस के हवाले कर दिया. युवक ने अपना नाम रोहन कर्मकार बताया जो गम्हरिया का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़ें)
युवक के अनुसार वह साकची आया था जहां से बर्मामाइंस में अपने दोस्त के पास पहुंचा. साकची से उसने चापड़ खरीदा और स्टेशन से पैदल आदित्यपुर की ओर जा रहा था. उसने बताया कि उसने घर पर चिकन काटने के लिए चापड़ खरीदा है. युवक नशे की हालत में था और बार-बार अपना नाम भी भूल जा रहा था. फिलहाल उसे बागबेड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.




