
जमशेदपुर : सोनारी उपकार संघ के समीप राष्ट्रीय अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय कार्यालय में युवा कमेटी एवं जमशेदपुर युवा शक्ति के तत्वधान पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता देवेंद्र नाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व उनहें नमन की गई. इस दौरान कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा और मार्गदर्शन लेने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में समाज के केंद्र कार्यकारी अध्यक्ष आरके सिंह, कार्यालय सचिव चंदन लोधी, मीडिया प्रभारी अवध लोधी, रंजीत लोधी, लालू लोधी, गौतम लोधी, महिला कमेटी की अध्यक्ष विनीता सिंह, संगीता सिंह, कंचन लोधी, लक्ष्मी लोधी, मंदा लोधी, जमशेदपुर युवा शक्ति से भाजपा नेता किशोर ओझा, रमेश बास्की, शशांक श्रीवास्तव, रवि सिंह, विष्णु नाग, विनोद, उमंग, नवल तिवारी समेत कई युवा उपस्थित थे. कार्यक्रम की संचालन राजकुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ समाजसेवी खेलावन लोधी ने किया.



