
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में हुई. यह पहली कार्यकारिणी की बैठक थी. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी कुलदीप कुमार रवि एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, प्रदेश महासचिव मोहम्मद नौशाद, प्रदेश महासचिव शिवनंदन सिंह शिबू, प्रदेश सचिव राहुल राय, खेल प्रकोष्ठ के जिला महासचिव साजन सिंह उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रखंड कमेटी का गठन, पंचायती राज का चुनाव, युवा आयोग का गठन, झारखंड के युवाओं को बेरोजगारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया. बैठक को प्रदेश एवं जिला के सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें. बैठक में उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि ने कहा कि संगठन एवं कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का पूरा प्रयास करना है. बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर से कहा कि युवा कांग्रेस को एक अलग पहचान देने का कार्य करेंगे. सारे युवा कांग्रेस के तमाम, जितने भी लोग निर्वाचित हुए हैं, सभी एकजुट होकर कार्य एवं कार्यक्रम में भाग ले. बैठक के दौरान सन्नी सिंह ने कड़ी नाराजगी जतायी कि संगठन के लोगों को मंत्री तवज्जो नहीं दे रहे है. मंत्री फोन तक नहीं उठाते है. इस पर नीरज सिंह ने आश्वस्त किया कि वे खुद जाकर मंत्री से बात करेंगे और प्रदेश नेतृत्व को भी इस समस्या से अवगत करा देंगे. संगठन और सरकार के बीच किसी तरह की कोई दूरी नहीं रहेगी. बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, बैजनाथ हादसा, सरायकेला खरसावां के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार, मंगल देव सिंह, सचिन कुमार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू, जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा भवानी सिंह, जुगसलाई विधानसभा अध्यक्ष वैभव उपाध्याय, घाटशिला विधानसभा अध्यक्ष शंकर भैरहा, सुनील प्रसाद, गौतम कुमार, नवनीत मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, मोहम्मद शहबाज, शिव प्रकाश, आशीष मंडल आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.




