
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में मुंशी के पद पर कार्यरत रामासन मिश्रा के 24 वर्षीय बेटे प्रशांत मिश्रा की मुंबई में ट्रेन से गिरने से मौत हो गई. घटना सोमवार शाम की है जब वह मुंबई लोकल ट्रेन से अपने कार्यालय जा रहा था. प्रशांत बीते पांच साल से मुंबई के आदित्य बिरला वर्ल्ड एकैडमी में इंजीनियर था. वह शाम को लोकल ट्रेन पकड़कर कार्यालय जा रहा था. ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े होकर सफर करने के दौरान दरवाजे से हाथ फिसलने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया. आनन फानन में स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बुधवार सुबह 8 बजे तक प्रशांत का शव शहर लाया जायेगा. स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.




