रांची : जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल अभ्यर्थियों को इंतजार सोमवार को खत्म हुआ, जहां आईआईटी कानपुर ने रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके लिए अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. वहीं रिजल्ट के साथ साथ आंसर की भी jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है. पिछले साल की तुलना में इस साल भी कोटा टॉप में रहा है, जहां कोटा के रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 में जगह बनायी है. (नीचे भी पढ़ें)
टॉपर्स लिस्ट 2025
रैंक ———— नाम — मार्क्स ——–जोन (नीचे भी पढ़ें)
- रजित गुप्ता – 332 — आईआईटी दिल्ली
- सक्षम जिंदल — 332 — आईआईटी दिल्ली
- माजिद मुजाहिद हुसैन — 330 — आईआईटी बॉम्बे
- पार्थ मंदार वर्तक — 327 — आईआईटी बॉम्बे
- उज्जवल केसरी — 324 — आईआईटी दिल्ली
- अक्षत कुमार चौरसिया — 321 — आईआईटी कानपुर
- साहिल मुकेश देव — 321 — आईआईटी बॉम्बे
- देवेश पंकज भैया — 319 — आईआईटी दिल्ली
- अर्णव सिंह — 319 — आईआईटी हैदराबाद
- वडलमूड़ी लोकेश — 317 — आईआईटी हैदराबाद
कल से शुरू होगी काउंसेलिंग की प्रक्रिया – जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद कल से यानी 3 जून से काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर ऑप्शन करकर विकल्पों को लॉक करना होगा. इसके बाद मॉक सीट आवंटन प्रक्रिया होगी. फिर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. इसके बाद सीट स्वीकृति फीस का भगतान करना होगा.
कितने छात्रों ने क्वालीफाई किया जेईई एडवांस्ड – जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों में युवक की संख्या 1 लाख 39 हजार 085 थी. वहीं 41 हजार 337 युवतियों ने परीक्षा दी थी. जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए रजिस्टर कुल 1 लाख 87 हजार 223 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 80 हजार 442 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 54 हजार 378 (44,974 युवक और 9,404 युवती) अभ्यर्थी पास हुए हुए हैं.











