रांची : रांची अग्रवाल युवा सभा की ओर से खूंटी आम्रेश्वर धाम की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आयोजित की गई. सुबह 11 बजे 125 से अधिक श्रद्धालु एवं सदस्य डीपीएस गेट के समीप एकत्र हुए जहां से सभी एक साथ आम्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए. वहां पहुंचन कर सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. जल, दूध, शहद, घी, दही, अक्षत, बेलपत्र, शमी पत्र एवं पुष्प से शिवलिंग का अभिषेक कर आरती की गई. इसके पश्चात भोले बाबा को 101 किलो दूध से बनी खीर का भोग अर्पित किया गया. पूजा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद “अग्रसेन धारा” के तहत दो स्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया गया. आंगनबाड़ी की सीओ प्रशासनिक अधिकारी आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति, प्याऊ दानदाता संस्था के सभी सदस्य एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्याऊ का उद्घाटन किया. साथ ही 6 वातानुकूलित पंखों का भी अनावरण किया गया. मंदिर परिसर के विश्रामगृह में अग्रवाल युवा महासभा की ओर से दोपहर के भोजन एवं चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई थी. प्रसाद वितरण के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने वहां से वापसी के लिए प्रस्थान किया. अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने बताया कि इस सफल आयोजन का श्रेय कार्यक्रम संयोजकों सन्नी टिबड़ेवाल, अनीश सरावगी, यश सुरेका, तरुण सर्राफ, राहुल अग्रवाल, उज्ज्वल मुरारका को जाता है. सभी ने सुंदर व्यवस्था के लिए उन्हें साधुवाद दिया.



