रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र शैक्षणिक दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा हुआ है. स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा लिखने में कई तरह की परेशानियां होती है. वैसे विद्यार्थियों की भविष्य को देखते हुए चक्रधरपुर में आधुनिक पुस्तकालय का स्थापना करने की मांग को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड ने डीसी ऑफिस पहुंचकर उपायुक्त को एक पत्र सौंपा. जिसमें पूर्व विधायक श्री सामाड ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष सैकड़ो विद्यार्थी स्नातक उत्तीर्ण होकर प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं. लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी करने से वंचित हो जाते हैं. वैसे विद्यार्थियों की भविष्य को देखते हुए चक्रधरपुर में आधुनिक लाइब्रेरी का स्थापना जिला प्रशासन की ओर से किया जाए. पुस्तकालय में सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध कराई जाए. (नीचे भी पढ़े)
ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी पुस्तकालय में अपना प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर भविष्य सवार सकेंगे और क्षेत्र की विकास होगा. शिक्षा एक ऐसा हथियार है, जिससे समाज और देश का विकास किया जा सकता है. इसके बाद पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व विधायक श्री सामाड ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जन वितरण दुकान के दुकानदारों द्वारा चलाई जा रही डोर स्टेप डिलीवरी का किराया और कमीशन राशि दुकानदारों को पिछले कई महीनो से नहीं दिया जा रहा है. जिस वाहन मालिक और दुकानदार काफी परेशान है. वाहन मालिकों को समय पर किराया नहीं मिलने से डोर स्टेप डिलीवरी प्रभावित हो सकता है. जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले कर धारी और ग्रामीणों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. जिसे ध्यान में रखते हुए डोर स्टेप डिलीवरी के वाहन मालिकों का किराया और राशन डीलरों को कमीशन यथाशीघ्र दिया जाए. इस मौके पर अभिजीत चटर्जी गणेश तांती व अन्य मौजूद थे.



