जमशेदपुर : जमशेदपुर के इंडस्ट्रियल टाउन कमेटी में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को नियुक्त कर दिया गया है. इसको लेकर एक इ-मेल के माध्यम से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को जानकारी दी गयी है. उक्त इ-मेल में बताया गया है कि उनको जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप कमेटी (जीआइटीसी) में लोकल टाउन रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर उनकोनियुक्त किया गया है. यह यूनियन के अध्यक्ष के तौर पर पदेन पदस्थापन होगा. झारखंड सरकार के कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसका गठन किया गया है. यह भी बताया गया है कि जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) का संचालन का अधिकार अब जीआइटीसी के अधीन हो जायेगा. इसमें जिला के उपायुक्त, टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआइएसएल और एमपी-एमएलए को जगह दी गयी है. इससे पहले पांच और लोगों को जगह दी गयी है. इसके बाद अब इंडस्ट्रियल कमेटी का गठन किया जा रहा है.



