रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त से 04 सितंबर तक रांची के खेलगांव स्टेडियम में किया जा रहा है. अधिसूचना के अनुसार, सेना भर्ती रैली 2025-26 के दौरान केवल पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी. किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. केवल योग्यता और क्षमता के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी) द्वारा जारी ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएँगे सेना भर्ती रैली 2025-26 में सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा खेलगाँव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची में 22 अगस्त से 4 सितंबर तक झारखंड के उम्मीदवारों के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है. अधिसूचना के अनुसार, सेना भर्ती रैली 2025-26 के दौरान केवल पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी) द्वारा जारी ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे.अनुरोध किया गया है कि सेना भर्ती के लिए उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन एसपी चरित्र प्रमाण पत्र ही जारी करें. सेना भर्ती के निदेशक, कर्नल विकास भोला ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. केवल योग्यता और क्षमता के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. किसी भी प्रकार की दलाली या भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं होगी.



