अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो समाहरणालय के पास एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक भविष्य देखने वाला फर्जी साबित हो गया. वह अपने ही घर में फस गया. उसे उस वक्त पता ही नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है. दरअसल बोकारो उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रत्येक दिन की तरह भविष्यवक्ता जमीन पर अपनी दुकान लगाए हुए था. वहीं रोज की तरह उसके पास कई ग्राहक भी आए हुए थे. रोज की तरह भविष्यकर्ता लोगों की भविष्य बता रहा था. तभी अचानक उसकी बुजुर्ग पत्नी वहां पहुंच गयी. (नीचे भी पढ़ें)
फिर क्या होना था. बुजुर्ग पत्नी अपनी पीड़ा लोगों को सुनाने लगी. वे वहां हंगामा करने लगी. हंगामा देखकर वहां काफी भीड़ लग गयी. बुजुर्ग पत्नी ने बताया कि वे उसे छोड़ कही और रहने लग गया है और उसका खर्च उठाना भी छोड़ दिया है. उसने अपना ठिकाना कहीं और बना लिया है. वहीं पत्नी ने कहा कि जब इसे अपना ही भविष्य नहीं पता तो ये कैसे दूसरो का भविष्य बताएगा. हंगामा देख वहां से भविष्यवक्ता अपना सामान बांध कर चला गया.



