रांची : झारखंड सरकार की महिलाओं की होली इस बार धमाकेदार बीतने वाली है. इसकी वजह है कि झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को जनवरी और फरवरी महिने की राशइ एक साथ पांच हजार रुपये डालने वाली है. महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की राशि 5 हजार रुपये भेजी जायेगी. झारखंड विधानसभा के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा इसकी अधिकारिक जानकारी दी. मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि 15 मार्च तक मंईंया सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह का राशि एक साथ भेज दिया जायेगा मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गयी है. जल्द ही इस राशि को भी हस्तांतरित कर दिया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसके जवाब में सदन में मौजूद सीपी सिंह ने मंत्री के कथन पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अगर होली से पहले महिलाओं को राशि मिलती है तो महिलाएं भी खुशी खुशी त्योहार मना पायेंगी. इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने जवाब दिया और कहा कि होली से पहले सभी महिलाओं को मंईंया सम्मान योजना की राशि मिल जायेगी. मुख्यमंत्री मंईंया सम्मान योजना की राशि महिलाओं को दिसंबर के बाद से ही नहीं मिली है. योजना की शुरुआत में महिलाओंको हर माह एक हजार रुपये मिलती थी. इसको बढ़ाकर अब प्रतिमाह 2500 रुपये कर दिया गया है. राशि बढ़ने के बाद से सिर्फ एक बार ही महिलाओं को इसका लाभ मिला है. इसको लेकर पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक सीपी सिंह ने सवाल उठाया था.














