चतरा : झारखंड के चतरा शहर में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब चतरा के एसपी आवास के सामने एक प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जाता है कि इसमें चतरा जिला पुलिस के एक जवान का ही हाथ है. उक्त जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करायी है और घटना में शामिल जवान को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि मृतक निजी सुरक्षा गार्ड था. बताया जाता है कि फोर्ड एंडेवर कार पर दोनों सवार थे. बताया जाता है कि प्राइवेट गार्ड के साथ पुलिस की जवान की कार के भीतर ही बहस हो गयी. इसके बाद प्राइवेट गार्ड के सिर में ही पुलिस जवान ने गोली मार दी, जिसके बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद जवान ने खुद को सरेंडर कर दिया. मामले की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

इस घटना के बाद सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने फोर्ड एंडेवर गाड़ी को भी जब्त किया है, जिसमें से हथियार भी बरामद किये गये है. बताया जाता है कि वह हथियार सुरक्षा एजेंसी की है. पुलिस के अनुसंधान में यह बातें सामने आयी है कि चतरा बाइपास सड़क बनाने वाली कंपनी रामिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक रॉकी यादव किसी काम से एसपी से मिलने पहुंचे थे. उनके ही सुरक्षा गार्ड दोनों ही थे, जिनके बीच आपस में गोलियां चली, जिससे प्राइवेट गार्ड की मौत हो गयी.




