• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-bjm-सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा का वृहद सदस्यता अभियान शुरू, 5 लाख सदस्य बनेगा, विधायक सरयू राय बोले-जमशेदपुर की जनता ने 2019 के चुनाव में घमंडी का घमंड तोड़ दिया, इतिहास सदा याद रखेगा, जमशेदपुर के विकास पर टाटा और सरकार से पूछेंगे सवाल, सवाल नहीं पूछा तो यहां की जिंदगी दुभर हो जायेगी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
भाजमो के नेता और विधायक सरयू राय, सुबोध श्रीवास्तव, मंजू सिंह और अन्य.

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को चुनाव में मात देने वाले सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूम क्लब में वृहद सदस्यता अभियान शुरू किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय मौजूद थे जबकि सारे मंडलों के अध्यक्ष मौजूद थे. जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलायी जायेगी, जिसके तहत पांच लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ताओं को सरयू राय ने आह्वान किया कि अच्छे लोगों को राजनीति में आने के सारे विकल्प भाजमो में मौजूद है और लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जाये. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरयू राय को फूलों का हार पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया. इस मौके पर सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर की जनता ने इतिहास बना दिया है. 2019 के चुनाव में घमंड में चूर एक व्यक्ति को हराकर जनतंत्र को जिंदा कर दिया. झारखंड बदलाव की मांग करने लगी थी, जिसके बाद जमशेदपुर की जनता ने उस व्यक्ति को हरा दिया, जिसकी सरकार कथनी और करनी में काफी अंतर रखती थी. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
पंडित दीनदयाल की छविचित्र पर दीप प्रज्वलित करते सरयू राय.

भारत के इतिहास में लोकतंत्र और जनतंत्र के बारे में जब भी चर्चा होगी, तब जमशेदपुर की जनता का नाम लोग गौरव के साथ लेंगे. जमशेदपुर की जनता ने ही भारतीय जनतंत्र मोर्चा का उदय कराया है और जनतंत्र को जिंदा रखने के लिए ही काम भारतीय जनतंत्र मोर्चा की स्थापना करायी. इस मौके पर सरयू राय ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि वे लोग अब आगे बढ़ेंगे. इस मौके पर उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ पार्टियां भाषा और जातियों को लेकर राजनीति कर रही है. जनता को बांटकर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है. छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड का भी झारखंड के साथ ही उदय हुआ है, लेकिन कोई भेदभाव की समस्या नहीं रही है. लेकिन यहां भेदभाव का बीज डालने की कोशिश की जा रही है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आदिवासी समेत तमाम जाति, संप्रदाय और धर्म को साथ लेकर चलेगी. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

धालभूम क्लब में जुटे लोग.

पार्टी का मुख्य एजेंडा सिर्फ विकास ही होगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और मानवतावाद को पहुंचाने की कोशिश होगी. उन्होंने कहा कि केबुल कंपनी के पुनरुद्वार का प्रयास किया जा रहा है. केबुल कंपनी में अरबों की चोरी हो गयी और जांच के नाम पर एफआइआर तक दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील और सरकार से यह पूछा जायेगा कि जमशेदपुर रुपरेखा क्या है. उन्होंने कहा कि यदि लोगों की खराब होती जिंदगी पर सवाल नहीं किया जायेगा तो लोगों की जिंदगी और खराब होती चली जायेगी. यहां लोग शौचालय तोड़कर अपना ऑफिस बना रहे है. यह गलत है. इस तरह के चीजों का विरोध होगा. इस मौके पर भाजमो की महिला मोर्चा की अधय्क्ष मंजू सिंह, जमशेदपुर भाजमो के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाष्कर मुखी, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष प्रकाश सोरेन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, जोगिंदर सिंह जोगी समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

साकची में पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते सरयू राय.

पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के साकची जेल चैक के समीप स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान किया. मौके पर भाजमो के जिला अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी आकाश साह, जिला मंत्री राजेश झा, साकची (पश्चिम) के मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, साकची (पूर्वी) के मंडल अध्यक्ष बरूण कुमार सिंह, धनजी पाण्डेय, संजय सिंह, विमलेन्दु ठाकुर, विवेक पाण्डेय, उमा शंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

Jamshedpur : रेड क्रॉस सोसाइटी का 615वां नेत्र शिविर आरंभ, 52 रोगियों की आंखों की हुई जांच, ऑपरेशन के लिए 28 का चयन, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की तैयारी शुरू

Saraikela : कुचाई में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सहियाओं को किया सम्मानित, समस्याओं से हुए रू-ब-रू, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का किया शिलान्यास

Saraikela : कुचाई में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सहियाओं को किया सम्मानित, समस्याओं से हुए रू-ब-रू, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का किया शिलान्यास

Saraikela : पूजा पंडालों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर सरायकेला डीसी सख्त, जिस पंडाल में भी 100 श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी-आयोजक के खिलाफ कार्रवाई तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur bjp bistupur – भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

jamshedpur bjp against police : टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति

tata steel foundation and suri seva foundation mou : टाटा स्टील फाउंडेशन और सूरी सेवा फाउंडेशन ने टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी का किया नवीकरण, बच्चों को मिलेगी नयी राह

jamshedpur bjpym : भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का छात्र सम्मेलन संपन्न, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लें युवा

Jamshedpur two arrested in loot case : बर्मामाइंस में चापड़ के बल पर लूट के मामले में नाबालिग सहित दो पकड़ाये, पुलिस ने लूट की रकम, दो चापड़ व स्कूटी की बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur bjp bistupur – भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

jamshedpur bjp against police : टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति

tata steel foundation and suri seva foundation mou : टाटा स्टील फाउंडेशन और सूरी सेवा फाउंडेशन ने टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी का किया नवीकरण, बच्चों को मिलेगी नयी राह

jamshedpur bjpym : भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का छात्र सम्मेलन संपन्न, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लें युवा

Jamshedpur two arrested in loot case : बर्मामाइंस में चापड़ के बल पर लूट के मामले में नाबालिग सहित दो पकड़ाये, पुलिस ने लूट की रकम, दो चापड़ व स्कूटी की बरामद

jharkhand new posting : झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने झारेरा के अध्यक्ष, काफी दिनों से खाली था पद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News