• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 22, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp against police : टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति

jamshedpur bjp against police : टेल्को में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, जमशेदपुर बंद पर झूठी प्राथमिकी के विरोध में एसएसपी से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल, आगे के आंदोलन की बनी रणनीति
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, हिमांशु हत्याकांड एवं बढ़ते अपराधों के विरोध में 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत शांतिपूर्ण जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण समेत 18 भाजपा नेताओं एवं कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर सोमवार को टेल्को सेक्टर मार्केट में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में प्राथमिकी की प्रतियों का अध्ययन करते हुए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है और संविधान के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाती रही है. यदि झूठे मुकदमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया, तो भाजपा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी. प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को अपराध का स्वरूप देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है.  उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिकी में ऐसी कई गंभीर धाराएं जोड़ दी गई हैं, जिनसे संबंधित कोई घटना बंद के दौरान न तो कहीं देखने को मिली और न ही किसी प्रशासनिक या मीडिया रिपोर्ट में इसका उल्लेख हुआ. इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि राजनीतिक दबाव में कार्य करते हुए प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहा है. बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भाजपा ने पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जमशेदपुर बंद किया था. लेकिन जनआक्रोश से घबराई सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे एवं मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का प्रयास किया है.  भाजपा जमशेदपुर महानगर अपने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा. ज्ञापन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों से अनुचित एवं निराधार धाराएं तत्काल हटाने और शहर में बढ़ रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, कल्याणी शरण, हलधर नारायण साह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, तन्मय झा, सागर राय, अप्पा राव, खेमलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नीरज शर्मा एवं विभिन्न मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur crime – टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप कोलकाता से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रहे तीन युवकों के साथ मारपीट, तीनों घायल
खबर

Jamshedpur crime – टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप कोलकाता से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रहे तीन युवकों के साथ मारपीट, तीनों घायल

August 22, 2026
Jamshedpur rural police success : घाटशिला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सामान कर साथ तीन गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur rural police success : घाटशिला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सामान कर साथ तीन गिरफ्तार

August 22, 2026
Jamshedpur visit of kolhan dig : लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर कोल्हान डीआईजी का जोर, अपराध समीक्षा बैठक में जांच की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
खबर

Jamshedpur visit of kolhan dig : लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर कोल्हान डीआईजी का जोर, अपराध समीक्षा बैठक में जांच की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

August 22, 2026
Next Post
Jamshedpur bjp bistupur – भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

Jamshedpur bjp bistupur - भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

Horoscope Know Your Day tuesday 7th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 7 जुलाई 2026

Horoscope Know Your Day tuesday 7th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 7 जुलाई 2026

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित कोयला लदा हाइवा कैनाल में गिरा, चालक घायल

Saraikela chandil accident - चांडिल में अनियंत्रित कोयला लदा हाइवा कैनाल में गिरा, चालक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 21st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 21 अगस्त 2026

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

Tata motors case filed in labour court : टाटा मोटर्स के खिलाफ बंटी सिंह ने लेबर कोर्ट में दायर किया केस, मजदूर विरोधी फैसले का विरोध करने की बंटी को दी गयी थी सजा

tata motors convoy drivers : टाटा मोटर्स के कांवाई चालकों ने बकाया मेडिकल बिल को लेकर किया उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News