
जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा का प्रदेश कार्यालय का उदघाटन रांची के डोरण्डा में हुआ. कार्यालय में श्री गणेश-लक्ष्मी जी की पूजा भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी द्वारा की गई. इसको पंडित आशुतोष पाण्डेय और उनके सहयोगियों द्वारा विधि विधान से करवाया गया. केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि प्रदेश के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति संगठन से जुड़ना चाहते हैं. दूसरे दलों के कई नेता शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं. पार्टी का विस्तार करने से पहले कार्यालय का वस्तु पूजा किया गया. अब बहुत जल्द पार्टी का विस्तार किया जाएगा. पूजा में मुख्य रूप से भारतीय जनता मोर्चा के कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, महामंत्री संजीव आचार्य, सचिव आशीष शीतल, अखिलेश पाण्डेय, डा विरेन्द्र ठाकुर, अरविन्द दूबे, विकास सिंह, रामनारायण शर्मा, विमलेश सिंह, रामकृष्ण, संतोष कुमार, टीआर आनन्द, डा शिववचन शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री विवेक त्रिपाठी आदि उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री से मिले सरयू राय
मेनहर्ट घोटाले को लेकर सरयू राय द्वारा लिखित पुस्तक लम्हों की खता की एक कॉपी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरयू राय ने अपने पुस्तक को सौंपा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सरयू राय ने स्वरचित पुस्तक ‘लम्हों की खता’ का एक प्रति सप्रेम भेंट किया.







