• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 17, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-bjp-attacks-on-saryu-roy-जमशेदपुर भाजपा का विधायक सरयू राय पर हमला, एक साल बाद भी आहार पत्रिका के प्रकाशन में हुई गड़बड़ी की जांच नहीं कराने का मुद्दा उठाया, इस पत्रिका का प्रकाशन सरयू राय के मंत्रित्वकाल में हुआ था, भाजपा ने दी चेतावनी-सरकार कार्रवाई करें नहीं तो प्रदर्शन अब रांची में होगा, सरयू राय बोले-जांच करा ले, गड़बड़ी हुई नहीं, अगर गड़बड़ी हुई तो पहले दोषी रघुवर दास होंगे, देखिये-video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने बीते वर्ष मुख्यमंत्री से खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की पत्रिका ‘आहार’ के प्रकाशन में सरकारी नियमों का घोर उल्लंघन करने की शिकायत की थी. जमशेदपुर के जिला उपायुक्त से साक्ष्य एवं तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री से जांच की मांग के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई ना होने से भाजपा ने घोर नाराजगी जताई है. सोमवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने इस आशय को लेकर मीडिया को संबोधित किया. संवाददाता सम्मेलन में उनके साथ भाजपा के जमशेदपुर जिला महामंत्री राकेश सिंह, महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से उपस्थित थे. देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से 18-03-2021 को मुख्यमंत्री से खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की पत्रिका ‘आहार’ के प्रकाशन में सरकारी नियमों का घोर उल्लंघन करने की शिकायत की गयी थी. इस सिलसिले में पार्टी द्वारा दिये गये ज्ञापन में साक्ष्यों एवं तथ्यों का उल्लेख करते हुए निवेदन किया गया था कि राज्यहित और लोकहित में ‘आहार’ पत्रिका का मुद्रण, प्रकाशन झारखंड प्रिंटर्स को अनियमित रूप से दिये गये कार्य की जांच कर तत्कालीन विभागीय मंत्री सरयू राय एवं अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाये. इस मांग के एक वर्ष से अधिक होने के बावजूद आज तक मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि एक घोटालेबाज की दूसरे घोटालेबाज से मिलीभगत है. हम यह भी चाहते हैं कि दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले स्वघोषित मिस्टर क्लीन सुपारी नेता (सरयू राय का नाम लिये बगैर) अपने घोटाले का जवाब दें. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए मांग करती है कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा ‘आहार’ पत्रिका प्रकाशन में जो घोटाला किया गया है, उस पर जांच कर तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाये. अगर दस दिनों के भीतर हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो जमशेदपुर महानगर भाजपा रांची के प्रोजेक्ट भवन के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर दबाव बनाएगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

जमशेदपुर में पानी-बिजली-होल्डिंग टैक्स को लेकर भाजपा ने किया विरोध
वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने शहर में नागरिक सुविधा के आभाव से उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं पर जुस्को एवं राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वाटर चार्ज जहां 6 रुपये प्रति 1000 लीटर था, उसे बढ़ाकर 9.50 रुपये प्रति 1000 लीटर कर दिया गया है. वाटर कनेक्शन पहले 4000 रुपये में मिलता था, उसे बढ़ाकर 7000 रुपये कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में जहां पानी के कनेक्शन की प्रकिया तेज गति से चल रही थी वहीं यह रफ्तार अब कछुए की चाल में बदल गयी है. कहा कि होल्डिंग टैक्स में भी हेमंत सरकार ने बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है. आवासीय परिसर के लिए अब लोगों पर 25 से 35 प्रतिशत तक ज्यादा होल्डिंग टैक्स थोप दिया गया है और कॉमर्शियल में तो यह बढ़ोत्तरी पांच गुणा तक बढ़ा दी गयी है. भारतीय जनता पार्टी ऐसे मुद्दों पर संवेदनशील है, और अगर राज्य सरकार जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नही होती है तो भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

विधायक सरयू राय का बयान-वीडियो-video.

सरयू राय ने किया पलटवार, कहा-जांच कराये, कार्रवाई करें, अगर गड़बड़ी है तो पहले दोषी रघुवर दास
इस संवाददाता सम्मेलन के बाद विधायक सरयू राय ने अपने घर पर कुछेक मीडिया से जुड़े लोगों से बातचीत की है. सरयू राय ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस मामले की जांच करायी जाये. कार्रवाई की जाये. अगर गड़बड़ी है तो उसकी जांच की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले दोषी तो रघुवर दास होंगे क्योंकि आहार पत्रिका का विमोचन से लेकर सारे कार्य उनके ही देखरेख में हुए थे. सरकार के मुख्यमंत्री के अनुमोदन या स्वीकृति के बगैर कोई बड़ा काम नहीं होता है, ऐसे में मुख्यमंत्री पहले दोषी है. वैसे हमारे ऊपर उठाये गये ऊंगुलियों की जांच करा लिया जाना चाहिए क्योंकि सारा कुछ पारदर्शी तरीके से किया गया था और इसके प्रकाशन में किसी तरह की कोई गड़बड़ी ही नहीं हुई है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jharkhand-ED-enquiry-on-pooja-singhal-आइएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार को फिर से 4 दिनों के रिमांड पर इडी ने लिया, तीन खनन अधिकारियों से पूछताछ, बच्चों और परिजनों से मिली पूजा सिंघल फफककर रोने लगी, एपल और वाट्सएप को इडी ने भेजा नोटिस, जानें क्या-क्या हुआ दिन भर पूजा सिंघल प्रकरण में-देखिये-video

jharkhand-ED-enquiry-on-pooja-singhal-आइएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार को फिर से 4 दिनों के रिमांड पर इडी ने लिया, तीन खनन अधिकारियों से पूछताछ, बच्चों और परिजनों से मिली पूजा सिंघल फफककर रोने लगी, एपल और वाट्सएप को इडी ने भेजा नोटिस, जानें क्या-क्या हुआ दिन भर पूजा सिंघल प्रकरण में-देखिये-video

jamshedpur-intuc-इंटक जमशेदपुर के नये महामंत्री बने दीनानाथ पांडेय, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

jharkhand-politics-झारखंड में सियासत ले सकती है कभी भी करवट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह कौन होगा मुख्यमंत्री, इस पर चर्चा, अगर हेमंत हटे तो मुख्यमंत्री बन सकते है चंपई सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News