
रांची : झारखंड की राजनीतिक उठापटक के बीच भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची पहुंचे. उन्होंने रांची में जस्टिस स्वर्गीय एलपीएन शाहदेव को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से भी बातचीत भी की.
पूर्व मुख्यमंत्री ने मोमेंटम झारखंड को लेकर एसीबी थाना में मुकदमा दायर करने के मामले पर टिप्पणी की और कहा कि सरकार चाहे तो जो जांच करा लें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. मोमेंटम झारखंड में कोई गलत हुआ ही नहीं है. साच को क्या आंच है. गौरतलब है कि झारखंड के एसीबी थाना में एक एफआइआर दायर कराया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा समेत अन्य लोगों को मोमेंटम झारखंड में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है.






