
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के छात्रावास का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के जर्जर भवन को अविलंब तोड़ने तथा छात्रावास के अन्य भवन की मरम्मत का कार्य अविलंब प्रारंभ करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया. उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को 50 बेड की क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण संबंधी डीपीआर बनाने संबंधी निर्देश दिया. वहीं छात्रावास में ओपन जिम बनाने का भी निर्देश संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा दिया गया. छात्रावास परिसर में दो हाई मास्क लाइट लगाने एवं पुस्तकालय निर्माण से संबंधित निर्देश उपाय द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. पुस्तकालय में छात्रों की आवश्यकता के आधार पर पुस्तक की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया. वहीं छात्रों से बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने छात्रों को कारखानों के अंदर की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य टाटा स्टील प्लांट के भ्रमण कराने एवं जुस्को द्वारा गंदे पानी को साफ करने प्लांट का भी भ्रमण कराने की बात कही. इससे छात्र कारखानों के अंदर के वर्क कल्चर को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे.







