अनिल कुमार/ बोकारो : एक दुर्घटना के अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि उसी स्थान पर एक और दुर्घटना घट गयी. पहली दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने रिम्स में दम तोड़ दिया. वहीं सोमवार को फिर उसी स्थान पर दुर्घटना घट गयी है. इसे संयोग कहा जाय या कुछ और, लेकिन दोनों दुर्घटनाओं में एक ही बात देखने को मिली कि इन सभी दुर्घटनाओं में एक बात समान दिखी कि उनके पीड़ित किसी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना था. शायद हेलमेट पहने होते तो उनकी जान नहीं जाती. (नीचे भी पढ़ें)
आज पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनियागढ़ा के समीप स्थित मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण उस पर सवार दो व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त होकर बुरी तरह जख्मी हो गये. आयुष कुमार रावत और हर्षित कुमार अपने घर साडम गोमिया से रांची जा रहे थे. इसी क्रम में दोनों की बाइक पेटरवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा मोड़ के पास अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें दोनों जख्मी हो गये. स्थानीय़ ग्रामीणों की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस से पेटरवार सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ सोनी ने उनका प्राथमिक उपचार किया एवं बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया.



