अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सियालजोरी स्थित इलेक्ट्रो स्टील प्लांट, वेदांता के कोकोभेन में देर शाम एक मजदूर के ऊपर लोहा गिर जाने से मौत हो गई. मृतक के चाचा ने बताया कि गुरुवार शाम में उसके दोस्त ने बताया की मृतक प्रदीप महतो कोको भेन में काम कर रहा था तभी उसके ऊपर एक भारी लोहा गिर गया. वहां के लोगों के द्वारा उसको कंपनी के मेडिकल जांच में लेकर चल गए. वहां से फिर बोकारो सदर अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गई लेकिन इसकी सूचना कम्पनी के लोगों ने घर वालो को नही दिया. वहीं उसके चाचा ने बताया कि मृतक 20 दिनों से यहां काम कर रहा था. उनकी मांग है की उसको मुवाजा और घरवालों को नोकरी दिया जाए. (नीचे भी पढ़ें)

वही घटना की जानकारी मिलने पर जेएमएम के नगर अध्यक्ष मंटू यादव, संतोष रजवार, बीजेपी के बीस सूत्री संजय त्यागी पहुंच कर घटना की जानकारी ली. जेएमएम के नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि हर बार ऐसा घटना होता रहता है लेकिन प्रबंधन को कोई चिंता नही है. अपने कर्मचारियों के प्रति प्रबंधन से मांग करते है कि इनके परिजनों को मुवाजा के साथ नोकरी भी दे.




