बोकारो : बोकारो जिला के गोमिया थाना अंतर्गत स्वांग हजारी मोड़ पुराना कोल माइंस के बीच और रेलवे साइडिंग के समीप खेत में वृद्ध का अज्ञात शव बरामद किया गया. शव को ग्रामीणों ने वहां पड़ा देखा, जिसकी जानकारी गोमिया पुलिस को उन्होंने दी. सूचना मिलते हैं गोमिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव के शिनाख्त में जुट गयी है. वहीं स्थानीय लोगों को भी इस व्यक्ति के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




