रामगोपाल जेना / बंदगांव : पुलिस के द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी जबरन अफीम का खेती करने वालों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम की खेती करने वाले अभियुक्त रेंगो मुंडू, मंगरा मुंडू, मुचराय मुंडू और हेसेल मुंडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सभी बंदगांव थानांतर्गत केरकेट्टा के रहने वाले हैं. इन अभियुक्तों के खिलाफ बंदगांव थाना में मामला दर्ज किया गया है. विदित हो कि बंदगांव पुलिस अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इस दौरान कुछ ऐसे लोग जिन्होंने अफीम की खेती की थी, पुलिस के समझाने के बाद अपनी फसल को नष्ट कर दिया. लेकिन बाद में पुनः अभियुक्तों ने जबरन अफीम की खेती और फसल को नष्ट भी नहीं किया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया.





