अनिल कुमार/ बोकारो : राज्य के राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में रुके. वहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार समेत अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

इससे पूर्व वन विश्रामागार पहुंचने पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा, डीएफओ रजनीश कुमार ने राज्यपाल रमेश बैस का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेश बैस अपनी देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रुके. इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.




