अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के न्यू कैलाश बिहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली पूजा पांडे ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी तब मिली जब उसके पति सर्वेश्वर कुमार पांडे घर पहुंचे. घर का दरवाजा नहीं खोलने पर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया तो कमरे के अंदर पत्नी को झूलता हुआ पाया. उसके बाद इसकी सूचना चास थाने को दी गई. चास थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
पति सर्वेश्वर कुमार पांडे ने बताया कि वह सुबह दुकान गया था. उसके बाद वापस लौट के देखा तो पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. पति ने बताया कि आपस में पहले भी हल्की फुल्की विवाद होती थी. लेकिन मंगलवार को किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था. चास थाना के एएसआई चंद्रदेव सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे थे महिला ने साड़ी से झूलकर आत्महत्या की है. मामले की जांच की जा रही है.




