बोकारो: चास थाना अंतर्गत चंद्रा सिनेमा के समीप मुख्य मार्ग स्थित मुख्य बाजार में विवादित भूमि का एसडीएम चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उक्त जमीन की माफी भी कराई गई. एसडीएम ने बताया कि भूमि को लेकर प्रवीण कुमार जैन तथा ललित शर्मा के बीच विवाद चल रहा था. (नीचे भी पढ़े)
प्रवीण कुमार जैन ने ललित शर्मा पर व्यक्तिगत भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि मामले का स्थल निरीक्षण कर भूमि का वास्तविक स्थिति से अवगत होकर मापी कराया जा रहा है. उन्होंने इस मामले में अभी भी स्पष्ट निर्णय नहीं दिया है. मालूम हो कि भूमि विवाद को लेकर एसडीएम चास के न्यायालय में मामला लंबित है.











