
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में दिलीप साव स्मृति भवन (मोदी कार्यालय) में भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू उपस्थित थे जिसमें दस महिला कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का महिला मोर्चा द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भाजपा महिला मोर्चा में शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री प्रोफेसर रीता देवी, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी महिला मोर्चा राज पति देवी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, प्रमंडल प्रभारी सुमन बिऱूवा, महिला मोर्चा महामंत्री पुतुल पूर्ति, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक संजय मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और भी महिला मोर्चा तमाम महिला कार्यकर्ता मौजूद थे.



