
अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला के चंंद्रपुरा थाना क्षेत्र के संडे मार्केट रोड में एक युवक राहुल कुमार साह (28) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई में जुट गई. घटना को लेकर बताया गया कि बीती रात युवक शराब पी कर आया था. जिसके लिए परिजन ने उसे डाटा. उसके बाद वह चिकेन दुकान में सोने चला गया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
जब सुबह दुकान खोलने में लेट हुआ तो पिता द्वारा दुकान का स्टार उठाया तो देखा कि राहुल दुकान में लगी पाइप के सहारे कम्बल की खोल से बंधा झूल रहा था. उसका शरीर ठंठ पड़ चुका था. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और करवाई करते हुए शव को पोरस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया गया.



