
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी को आहूत की है. 25 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है. इसके ठीक एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में कई लंबित मामलों को लेकर फैसला ले सकती है. खास तौर पर भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच कैबिनेट की बैठक होगी. 10 फरवरी को ही कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें 63 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी. इसके करीब 14 दिनों के बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है, जो विधानसभा के बजट सत्र का ठीक एक दिन पहले का दिन है. इसको लेकर कयास लगाये जा रहे है कि कैबिनेट में कई सारे बड़े मामलों पर फैसला सरकार लेगी और उसको विधानसभा के बजट सत्र में पेश कर पास कराने की कोशिश कर सकती है. शाम 4 बजे से 24 फरवरी को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें सारे मंत्रियों को हाजिर रहने को कहा गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी कुछ प्रस्ताव लाया जा सकता है क्योंकि भारत सरकार ने कई सारे नियमों को लागू करने की हिदायत दी है. इसके अलावा राज्य के कई सड़कों को बनाये जाने को लेकर भी सहमति ली जा सकती है. इसको मंजूरी दी जायेगी. ओबीसी आरक्षण और भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जिसमें विभिन्न जिलों से भोजपुरी और मगही भाषा को बाहर किया जा सकता है. ओबीसी आरक्षण को लेकर भी इस मीटिंग में विस्तार से चर्चा की जायेगी. (नीचे देखे और पढ़े विधानसभा सत्र कैसा होगा)

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी को, 3 मार्च को पेश होगा झारखंड का हमार बजट
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से आहूत कर दी गयी है. यह बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा. राज्यपाल रमेश बैस के अभिभाषण के साथ पहले दिन सत्र की शुरुआत की जायेगी. इसको लेकर झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपनना वार्षिक बजट 3 मार्च को ही पेश करेगा. देश को आर्थिक तौर पर नयी आजादी दिलाने वाले जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिन के मौके पर राज्य का बजट पेश होगा. 2 फरवरी को अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. इस दौरान 17 दिन विधानसभा का सत्र आयोजित किया जायेगा. इस दौरान बीच में होली का अवकाश होगा. इस दौरान ही 3 मार्च को राज्य का आम बजट पेश किया जायेगा. पहले दिन 25 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रस्ताव के बाद सरकार के जारी अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखी जायेगी. 28 फरवरी को राज्य सरकार द्वारा तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद और मतदान भी कराया जायेगा. 2 मार्च को सरकार का अनुपूरक बजट पेश होगा और चर्चा करायी जायेगी. 3 मार्च के बजट पर चर्चा होगी और विभिन्न विभागों की मांगों पर चर्चा की जायेगी. 25 मार्च तक सदन चलेगा. 23 मार्च को राज्य सरकार अपना आम बजट को पेश करा लेगी. 25 फरवरी को सदन की शुरुआत के बाद 26 और 27 फरवरी को छुट्टी रहेगी. इसके बाद 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को छुट्टी दे दी जायेगी. इसमें 16 से 20 मार्च तक होली की छुट्टी दी गयी है. इसके बाद बजट का सत्र संचालित होगा.




