• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cabinet meeting decisions : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी, जोमैटो, स्वीगी, ब्लिंकिट कर्मचारियों को सरकार देगी संरक्षण, नगर निकायों में ठेका के लिए लाया नया नियम, जानें क्या क्या पारित हुआ प्रस्ताव

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 12 प्रस्ताव पारित किया गया. कैबिनेट के फैसले में सबसे अहम फैसला झारखंड नगरपालिका संवेदक निबंधन नियमावली को मंजूरी दी गयी. इसके तहत अब नगर विकास का ठेका में झारखंड का जीएसटी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है जबकि राज्य में रहने वाले संवेदक (ठेकेदार) के अलावख़ राज्य के बाहरी संवेदक के लिए भी इसे अनिवार्य कर दिया यगा है. इसके अलावा गिग वर्करों यानी जोमैटो, स्वीगी, ओला, ऊबर, ब्लिंकिट समेत अन्य कंपनियों के कर्मचारियों को संरक्षण देने के लिए एक बिल पारित किया गया. इसके तहत झारखंड प्लेटफार्म आधारित श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन करने को मंजूरी दी गयी. इसके लिए खास फंड भी बनाया जायेगा, जिसके जरिये ऐसे कर्मचारियों को संरक्षण दिया जायेगा. इसके अलावा शिक्षकों की बहाली की सीबीआइ जांच के बाद कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करने पर भी रजामंदी दी गयी.(नीचे भी पढ़े)

कैबिनेट की बैठक में लिये गये फैसले :
★ झारखण्ड नगरपालिका संवेदक निबंधन (संशोधन) नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ पाकुड़ अन्तर्गत “पाकुड़- बरहरवा मुख्य पथ (12वां किलोमीटर ऑफ एनएच 133ए) से पाली गगन पहाड़ी पश्चिम बंगाल बॉर्डर भाया कुसमा फाटक पथ (कुल लम्बाई – 6.630 किलोमीटर) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन, युटिलिटी शिफ्टिंग (इलेक्ट्रिक पोल व ट्रांसफारमर), युटिलिटी शिफ्टिंग (वाटर सप्लाइ), आरएंडआर, एवं वृक्षारोपण सहित)” हेतु 40,39,98,300 रुपये (चालीस करोड़ उनचालीस लाख अंठानबे हजार तीन सौ रू०) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ 1 अप्रैल 2011 से लागू जलदर अधिसूचना संख्या-272 1 अप्रैल 2011 में भूतलक्षी प्रभाव से जलदर में संशोधन हेतु पूर्व में निर्गत संकल्प संख्या-1/पीएमसी/कोर्ट केस/22/2024-884, 14 अक्तूबर 2024 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई.
★ खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड सरकार के अधीन राज्य सरकार की अनुषंगी कंपनी झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के पदेन अध्यक्ष के रूप में सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग एवं पदेन प्रबंध निदेशक के रूप में निदेशक, खान, झारखण्ड को नामित करने हेतु घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 यथा संशोधित की धारा-26 (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 यथा संशोधित की धारा-21 (3), 21 (4) एवं 21(5) के प्रयोजनार्थ उक्त धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने का अधिकार प्रत्यायोजित किये जाने के आदेश एवं निर्गत अधिसूचना पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ गढ़वा नगर परिषद अन्तर्गत गढ़वा शहरी जलापूर्ति योजना के आवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु कुल 59,71,63,300 रुपये (उनसठ करोड़ इकहत्तर लाख तिरसठ हजार तीन सौ रूपये) मात्र के तकनीकी स्वीकृति प्राप्त संशोधित पुनरीक्षित प्राक्कलन पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, झारखण्ड, रांची के अन्तर्गत स्वीकृत पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के काराओं में सृजित चिकित्सक के पदों के हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत् मनोनयन के आधार पर राज्य रजिस्ट्रार और एनरोलमेंट एजेंसी अर्थात् सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग एवं सीएससी एसपीवी के मध्य, सरकारी परिसर यथा-पंचायत भवन, वार्ड कार्यालय, शहरी निकाय कार्यालय में आधार स्थाई पंजीकरण केन्द्र (पीइसी) की स्थापना हेतु पूर्व में किए गए इकरारनामों को रद्द करते हुए यूआइडीएआइ, भारत सरकार द्वारा इन हाउस मॉडल हेतु निर्गत दिशा-निर्देश के आलोक में सीएससी एसपीवी द्वारा सरकारी परिसर यथा-पंचायत भवन, वार्ड कार्यालय, शहरी निकाय कार्यालय में आधार केन्द्र की स्थापना तथा इस हेतु राज्य सरकार एवं सीएससी एसपीवी के मध्य किये जाने वाले एकरारनामा प्रारूप की स्वीकृति दी गई.
★ “दी झारखंड प्लेटफार्म बेस्ड गिग वर्कर (रजिस्ट्रेशन व वेलफेयर) विधेयक, 2025 का अधिनियमन की स्वीकृति दी गई.
★ नवनिर्मित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बोकारो एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, गोड्डा में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआइसीटीइ) के मापदंड के आलोक में शिक्षकों एवं आवश्यकतानुसार शिक्षकेत्तर कर्मियों के पद सृजन की स्वीकृति दी गई.
★ राजकीय कन्या मध्य विद्यालयों की सहायक शिक्षिकाओं की नियुक्ति की वैधता के संबंध में सीबीआइ की जांच प्रतिवेदन में अवैध, अनियमित नियुक्ति घोषित शिक्षिकाओं के विरुद्ध की गई विभागीय कार्रवाई के फलाफल के विरुद्ध दायर याचिकाओं में उच्चतम, उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के प्रसंग में उन्हें सेवा में पुनर्स्थापित कर व मानते हुए अनुमान्य लाभ एवं पेंशनादि की स्वीकृति दी गई.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज
खबर

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

September 12, 2026
Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल
खबर

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

September 12, 2026
jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

Next Post

jamshedpur yugantar prakriti : युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला, विधायक सरयू राय समेत कई दिग्गज पर्यावरणविद एक मंच पर नजर आये

jamshedpur mla initiative : अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन, विधायक सरयू राय की पहल, ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ

jharkhand deoghar dc and sp meeting: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दे‌वघर आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जरुरी दिशा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

jamshedpur health report : धातकीडीह के मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए लगाया विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर, लोगों की मदद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News