रांची : झारखंड के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में ठंड में थोड़ी कमी आई है. कई जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था, वह चढ़ गया है. वहीं राज्य के पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग शीतलहर की चपेट में है. मंगलवार रात गुमला जिला सबसे ठंड रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. एक दिन पहले जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है. रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 8.5 डिग्री, चाईबासा का 11.0 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का 4.1 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 7.4 डिग्री, लातेहार का 10.1 डिग्री, सरायकेला का 10.2 डिग्री, गोड्डा का 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
गुरुवार का मौसम पूर्वानुमान – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह कोहरा और धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा.



