जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती के मकान नंबर 45 से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त में आये युवक का नाम शुभम सिंह (28) है, जो नामदा बस्ती का रहने वाला है. वहीं उसके पास से 500 नगद, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर, जो वजन में करीब 3 ग्राम है और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने कांड का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी गोलमुरी के नामदा बस्ती में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की जा रही है. इसके लिए पुलिस ने छापेमारी दल का गठन किया और 9 दिसंबर की शाम मकान में छापेमारी की, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा. अन्य पुलिस बस के सहयोग से उक्त युवक को पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गयी. तो ब्राउन शुगर जब्त किया गया. फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.



