जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विजय खां के कार्यालय में विजय दिवस मनाया गया. जिसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण किया गया. श्री खां ने कहा कि ये सुद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक युद्ध माना जाता है, इसीलिए देशभर में भारत की पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष में 16 दिसंबर को ‘विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1971 के इस युद्ध में तकरीबन 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और लगभग 9 हजार 8 सौ 51 सैनिक घायल हुए थे. इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने भारत के सेना के सामने घुटने टेक कर आत्मसमर्पण कर दिया था. इस कार्यक्रम में वायु सेना के पूर्व अधिकारी रंजन पटर्जी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सौरव झा, दीपक झा, विवेक कुमार, संजय झा भास्कर, दीपक कुमार, अमन राय, जीत भट्टाचार्जी, स्नेहा कुमारी, सुष्मिता कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.




