रांची: झारखंड में कांग्रेस पार्टी के मजबूत करने के लिए मीडिया व सोशल मीडिया पर फोकस करने पर पूरा ध्यान दे रही है. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रांची प्रेस क्लब में किया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, सांसद सह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पर्यवेक्षक सुखदेव भगत, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत र्क वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि वर्तमान दौर में जनता से जुड़े रहने के लिए संवाद प्रक्रिया को मजबूत बनाना हर हाल में जरुरी है. (नीचे भी पढे)
उन्होंने कार्यकर्ताओं को कम समय में अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी का सकारात्मक संदेह को पहुंचाना होगा. पार्टी लगातार प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराती रहेगी. इसी तरह राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है. जनता की अदालत में कांग्रेस के सकारात्मक पहलु को मजबूती से रखना होगा और फेक नेरेटिव का जवाब भी देना होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखते हुए कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच प्रचारित करना हम सब की जिम्मेदारी है. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आज का युग समाचार क्रांति का है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देश के सांस्कृतिक और राजनीतिक मूल्यों की रक्षा करनी है. मीडिया के जरिए नकारात्मक विचारधारा का मुकाबला कर समाज में सकारात्मक सोच स्थापित करनी होगी. (नीचे भी पढे)
विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि किसी भी संगठन का मीडिया विभाग तलवार की धार की तरह है, जो हमेशा तेज रहनी चाहिए. आज देश में विचारों का संघर्ष है एक ओर कांग्रेस के मजबूत सिद्धांत हैं और दूसरी ओर भाजपा की खोखली राजनीति. इस संघर्ष में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर अपने विचार जनता तक पहुंचाने होंगे. शिविर का संचालन प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह ने दिया. प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रणव वाचानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी संबोधित किया. शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ, संजय पांडे, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, कमल ठाकुर, जगदीश साहू, शमशेर आलम, शकील अंसारी, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, आभा सिन्हा, अभिलाष साहू, पप्पू तिवारी, मेहुल प्रसाद, अजय सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, आरिफ हुसैन, रणधीर रंजन, अरविंद लुगून, निसार खान, मुकेश यादव, उमाशंकर रविदास, मणिकांत सुमन शर्मा, नरेश तिर्की समेत कई लोग शामिल थे.



