
रांची/दिल्ली : झारखंड कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मंगलवार को कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने नयी दिल्ली में अहम बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, के राजू, सचिन राव समेत अन्य लोग मौजूद थे. झारखंड के सारे लोगों के साथ बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने पर बातचीत की गयी. इस दौरान कई नेताओं को हर जिले का प्रभार दिया गया. 24 नेताओं को 24 जिला का प्रभार दिया यगा जबकि मंत्रियों को जिलावार प्रभार दिया गया, जो लोग संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत बनायेंगे. इसके तहत पाकुड़ जिले के संयोजक सुल्तान अहमद बनाये गये है जबकि मंत्री आलमगीर आलम को प्रभार दिया गया है. दुमका जिला मणिशंकर, जामताड़ा केएन त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया है, जिसका प्रभार मंत्री बादल पत्रलेख के पास होगा. धनबाद जयशंकर पाठक संयोजक बनाये गये है, जिसका प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता के पास होगा जबकि बोकारो का संयोजक अशोक चौधरी के जिम्मे होगा, जिसका प्रभार मंत्री आलमगीर आलम के हाथों होगा जबकि रामगढ़ का प्रभार जमशेदपुर के कद्दावर युवा नेता परविंदर सिंह के हाथों होगा, जिसका प्रभार मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को दिया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

रांची का प्रभार सांसद गीता कोड़ा को दिया गया है जबकि प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे जबकि रांची रुरल के संयोजक संजय लाल पासवान होंगे, जिसके प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे. जमशेदपुर की संयोजक रामा खलको होंगी, जिसका प्रभार मंत्री बन्ना गुप्ता के पास होगा. इसी तरह सरायकेला-खरसावां जिले का संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के हाथों होगी जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता प्रभारी होंगे. पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रभारी कुमार राजा होंगे जबकि मंत्री बादल पत्रलेख को जिले का प्रभार दिया या है. खूंटी के संयोजक मंत्री बंधु तिर्की होंगे जबकि मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को प्रभार दिया गया है. सिमडेगा का संयोजन पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू के पास होगा जबकि प्रभारी मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे. गुमला के प्रभारी आलोक दुबे होंगे जबकि मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को जिला का प्रभार दिया गया है. लोहरदगा के संयोजक कालीचरण मुंडा होंगे जबकि प्रभारी मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे. सुखदेव भगत लातेहार के संयोजक होंगे जबकि मंत्री बादल पत्रलेख इसके प्रभारी होंगे. भीम कुमार पलामू के संयोजक है जबकि मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव मंत्री होंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

गढ़वा के संयोजक अजय दुबे होंगे जबकि मंत्री बादल पत्रलेख को जिला का प्रभार होगा. चतरा के संयोजक शहजादा अनवर बनाये गये है जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता इसके प्रभारी होंगे. मानस सिन्हा को हजारीबाग का संयोजक बनाया गया है जबकि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम प्रभारी होंगे. कोडरमा का संयोजन प्रदीप यादव के हाथों होगी जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता प्रभारी होंगे. कुमार गौरव को गिरीडीह का संयोजक बनाया गया है, जिसके प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम होंगे. केशव महतो कमलेश को देवघर का संयोजक बनाया गया है जबकि वहां के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख को बनाया गया है. गोड्डा का संयोजक जलेश्वर महतो बनाये गये है जबकि मंत्री आलमगीर आलम के हाथों इस जिले का प्रभार होगा. साहेबगंज का संयोजक विधायक दीपिका पांडेय सिंह को दिया या है जबकि प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम को बनाया गया है. इस दौरान मंत्रियों को कार्य में गति लाने को कहा और कहा कि संगठन को मजबूत बनाने पर ही फोकस सबको करना है ताकि सरकार रहे या नहीं रहे, संगठन मजबूत रहेगा तो आगे भी मजबूती से कांग्रेस झारखंड में रहेगी. 12 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक राज्य में संवाद यात्रा आयोजित की गयी है. मीटिंग के बाद झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडेय ने सरकार गिरने की बातों से साफ तौर पर इनकार किया जबकि उन्होंने कहा कि सरकार को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कांग्रेस और झामुमो के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को बनाया जायेगा. सरकार सबके साथ मिलकर चलाया जायेगा. सरकार की अस्थिरता को गलत करार दिया और कहा कि सरकार पूरी तरह मजबूती के साथ चल रही है. शिकायतें रहेंगी लेकिन उन शिकायतों को दूर भी किया जायेगा. झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मीडिया से बातचीत की और महागठबंधन में मनमुटाव की खबरों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि जो भी चर्चा चल रही है वो मनगढ़ंत है.




