
रांची : झारखंड कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विदायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत अन्य लोगों ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इन लोगों ने बताया कि झारखंड कांग्रेस के राजधानी रांची स्थित मुख्यालय में जनता दरबार लगायेगी, जिसमें आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान किया जायेगा. इन लोगों ने बताया कि हर शनिवार को यह जनता दरबार लगाया जायेगा. कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों में से एक मंत्री एक माह में 6 जिलों का दौरा करेंगे. श्री ठाकुर ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है कि हर जिले में मंत्री दौरा करेंगे और जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया जायेगा और समन्वय स्थापित की जायेगी. इन लोगों ने इन बातों से इनकार किया कि जनता के साथ और संगठन के बीच समन्वय सरकार का नहीं है और कहा कि जनता दरबार लगाया जाता था, लेकिन कोरोना के कारण इसको रोका गया था. मंत्री हर शनिवार को जनता दरबार में मुख्यालय में मौजूद रहेंगे. समस्याओं को लेने के बाद मंत्री सारे अधिकारियों तक इस मसले को पहुंचाकर समस्याओं का निराकरण करेंगे. इसके तहत हर मंत्री जिलों का दौरा करेंगे. मंत्री बादल पत्रलेख गढ़वा गये है जबकि गुरुवार को आलमगीर आलम रामगढ़ और हजारीबाग जायेंगे जबकि डॉ रामेश्वर उरांव सिमडेगा और गुमला का दौरा करेंगे.



