रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चल रहे जेटी 20 के फाइनल मुकाबले में जमकर हंगामा हो गया. इस दौरान भगदड़ हो गया, जिसमें 10 से अधिक लोगों को चोटें आयी है. बताया जाता है कि क्षमता से अधिक भीड़ आ गयी थी. मुफ्त में लोगों को इंट्री दी गयी थी. (नीचे भी पढ़े)
मंगलवार को फाइनल मुकाबला था. इसको देखने के लिए भीड़ जुट गयी. वेस्ट गेट पर भगदड़ तब मची, जब सारे लोग घुसने की कोशिश करने लगे और उनको रोका गया. इसका जवाब में जनता ने भी विरोध किया, जिस पर पुलिस को बल प्रयोग किया गया. इस दौरान लोगों ने वेस्ट गेट को भी तोड़ दिया. इसमें करीब 10 लोग घायल हो गये है. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.







