देवघर : बाबा धाम देवघर में इन दिनों लगातार श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर हो रहा है. जहां एक तरफ बीते बुधवार को मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी, वहीं गुरुवार को निर्जला एकादशी के दिन इस भीड़ में और इजाफा देखा गया. वहीं तड़के सुबह से ही श्रद्धालु सरकारी पूजा के उपरांत बाबा बैधनाथ के दर्शन पूजन के लिए कतारबद्ध होते देखे गए. वहीं एक और लंबी कतार शीघ्र दर्शनम कूपन के काउंटर में भी देखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

पूरी व्यवस्था के सुचारू संचालन को लेकर मन्दिर ड्यूटी में तैनात पुलिस के कर्मी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. वहीं बीच-बीच में निकास द्वार के गेट पर श्रद्धालु “बैंक डोर” से प्रवेश करनें के लिए झंझावत करते देखे गए. वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा के लिए अच्छी संख्या में जुटते दिखे. कहते हैं कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु के पूजा अर्चना का अपना एक विशेष फलदाई महत्व है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं निर्जला एकादशी को लेकर मंदिर के तीर्थ पुरोहित प्रवीण ठाकुर ने बताया कि निर्जला एकादशी को अत्यंत पवित्र और सबसे उत्तम व्रत माना गया है. मान्यता है कि इस एक व्रत से पूरे साल की एकादशी व्रत के समान फल प्राप्त होता है. इस दिन बिना पानी पिए विधिपूर्वक उपवास और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है और मनुष्य के लिए मोक्ष के द्वार खुलते हैं. ऐसे में निर्जला एकादशी को श्रेष्ठ माना गया है.







