रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीमार हो गये है. उनको बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के मुताबिक, शुगर हाई होने के बाद उनके परिजनों ने उनको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनका इलाज टीएमएच के केबिन नंबर 52 में चल रहा है. खुद इसकी जानकारी चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा की है और बताया है कि स्वास्थ्य संबंधित कुछ जटिलताओं की वजह से देर रात उनको परिजनों द्वारा टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती करवाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने बताया है कि अब काफी बेहतर महसूस कर रहे है और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा. दूसरी ओर, उनके बीमार पड़ने की जानकारी मिलने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई नेता भी पहुंचे और उनका हाल चाल जाना. पहले से चंपई सोरेन की हालत ठीक बतायी जा रही है.







