देवघर : झारखंड के देवघर में मौलिक फिल्म्स के तत्त्वावधान में देवघर के कुंडा पाण्डेय दुकान स्थित भिखना गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. प्रारंभ महावीर सेवा समाज की भजन मंडली ने भजन और पारंपरिक होली गाकर किया गया. उसके पश्चात एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर शुभकामनाएं दी गयी. पारंपरिक होली के बाद मुकेश कुमार ने भोजपुरी होली तो बबन बदिया ने रंग बरसे .. गाकर वातावरण को होलीमय बनाया. उसके बाद मशहूर हास्य व्यंग्य विनोद मिश्र ने लोगों को हंसाया. प्रो रामनंदन सिंह ने अपने होली के संस्मरण को साझा किया. चित्रकार पावन राय ने अपने भूत से मिलने के संस्मरण को बड़े रोचक ढंग से सुनाया. वहीं मौलिक फिल्म्स के अभिन्न साथी बम शंकर दुबे और अनामिका दुबे ने होली के दिन ही प्रेम विवाह किया था. इस दंपति ने होली के माहौल में अपनी 27वीं वर्षगांठ केक काटकर मनाया. उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
समारोह में होली के पकवान और ठंडई का दौर लगातार चलता रहा. उपस्थित होली प्रेमियों को शुभकामनाएं देने वालों में विधायक नारायण दास, स्थानीय मुखिया त्रिपुरारी दास, भाजपा की नेता रीता चौरसिया, फिल्म अभिनेता दीपक मिश्रा, नेताजी सुभाष जागृति मंच के अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, भारत विकास परिषद के संतोष शर्मा मुख्य थे. व्यवसाई और समाजसेवी शिव दयाल केडिया ने अंग वस्त्र से विधायक नारायण दास का तो राजस्थानी पगड़ी पहनाकर शत्रुघ्न प्रसाद और बम शंकर दुबे का सम्मान किया. इस अवसर पर लेखक प्रसन्न कुमार चौधरी, कथाकार प्रशांत कुमार सिन्हा, डॉ आनंद वर्धन, कमलेश तुलस्यान, पंकज सिंह भदौरिया, मुकेश पाठक, मुखिया संघ के अध्यक्ष बबलू पासवान, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष बिजया सिंह, पत्रकार जेम्स कुमार नवाब, रमेशचंद्र झा, प्रमेश कुमार वर्मा, विनय केशरी, बबलू साह, फिल्म अभिनेत्री आशा कुमारी सिंह, माया केसरी, कुसुम सिंह, मंजुला कांत,
कवि प्रफुल्लचंद्र ओझा, मुखिया संघ के अध्यक्ष बबलू पासवान, आरएसएस जिला संचालक गणेश बरनवाल, विश्व हिंदू परिषद प्रदेश मंत्री रामनरेश, अनिल, जूनियर बाबूलाल मरांडी, शति किंकर दुबे, संजीव दुबे, रोहित बरनवाल, विनय दुबे, अजीत कुमार दुबे, जय मिश्रा, अनिमेष दुबे, आर्या दुबे एवं इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मौलिक फिल्म के निदेशक शत्रुघ्न प्रसाद ने किया.



