चाकुलिया : चाकुलिया और बहरागोड़ा में लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ होली खेली है. होली के अवसर पर जगह-जगह माइक और बॉक्स लगाकर लोग होली की संगीत पर झूमे और एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक समीर महंती ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली- बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती होली के अवसर पर अपने आवास पर सुबह से ही नगर क्षेत्र के लोग और अपने कार्यकर्ताओं संग जमकर होली खेली है. विधायक श्री महंती ने लोगों को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर लोगों को होली की बधाई दी. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने युवाओं संग खेली होली – बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भी बहरागोड़ा में अपने आवास और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर युवाओं संग जमकर होली खेली है. श्री षाड़ंगी ने बुजुर्गो से मिलकर आशिर्वाद लिया और युवाओं संग होली खेली. (नीचे भी पढ़ें)

नागा बाबा मंदिर में फगुआ गीत का आयोजन- चाकुलिया के प्रसिद्ध नागा बाबा मंदिर परिसर में होली के अवसर पर बिहारी समुदाय के लोगों ने साम में मंदिर परिसर में फगुआ गीत का आयोजन किया गया. ग्रामीणों ने नागा बाबा के दरबार में गुलाल चढ़ाकर पूजा अर्चना की. इसके पश्चात फगुआ गीत का आयोजन हुआ. देर शाम तक ग्रामीण फगुआ गीतों पर झूमते रहे. अवसर पर सिद्धेश्वर सिंह, राजेन्द्र पांडेय, रविन्द्र नाथ मिश्रा, रामाकांत सिंह, अजीत सिंह, सरोज मिश्रा, चन्द्र देव महतो, शिव किशोर तिवारी, शिवमंगल सिंह, परमानंद सिंह, प्रदीप मिश्रा, संदीप मिश्रा, राजकुमार मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे. वही चाकुलिया थाना परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ. थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव ने ग्रामीणों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.



