रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने पश्चिमी सिंहभूम, जिला अन्तर्गत वर्त्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की. डीजीपी
अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड रांची, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ), झारखण्ड रांची, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्त्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

संचालित अभियान की वस्तुस्थिति एवं क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी. साथ ही कोबरा, सीआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर एवं चाईबासा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान में सम्मलित सभी सुरक्षा बलों एवं जवानों से महानिदेशक द्वारा वार्तालाप की गयी एवं नक्सल विरोधी अभियान हेतु उनकी हौसला अफजाई तथा मनोबल को बढ़ाया गया. अभियान को और कारगर तरीके से संचालित करने के संबंध में विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देश दिये गये. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही साथ संचालित नक्सल विरोधी अभियान को और प्रखर बनाने तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया. इस समीक्षा में डीजीपी के अलावा आइजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, आइजी अखिलेश झा, आइजी अभियान एवी होमकर, आइजी अनुप बिरथरे, डीआइजी पूरन सिंह रन सत्तू, पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.




