जादूगोड़ा: जादूगोड़ा स्थित सामुदायिक केंद्र में यूसिल की श्रमिक संगठन यूरेनियम कामगार यूनियन का एक दिवसीय वार्षिक आम सभा रविवार को आयोजन किया गया. इस वार्षिक आम सभा में यूनियन में फेरबदल की गई व यूनियन के नए महामंत्री यूसिल तुरामडीह यूनिट से भरत चंद्र किस्कू को चुना गया. इसके पूर्व उन्हें महासचिव नियुक्त करने की लेकर तुरामडीह यूरेनियम माइंस के कमेटी मेंबरों उनके नाम का प्रस्ताव लाया, जिसे आमसभा में सहर्ष स्वीकार कर लिया गया. भरत चंद्र किस्कू इससे पूर्व यूनियन के उपाध्यक्ष थे.(नीचे भी पढ़े)
इसी तरह पूर्व यूनियन महामंत्री क्यूए हाशमी व श्रीनिवास सिंह को यूनियन उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम सिंह जबकि यूनियन अध्यक्ष डॉक्टर वीके पटोले रहेंगे. परिमल भक्त को कोषाध्यक्ष व रंजन ठाकुर को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है. इस वार्षिक आमसभा में मुख्य अतिथि सह यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर वीके पटोले,व्यास तिवारी, क्यूए हाशमी, श्रीनिवास सिंह, राम साईं सोरेन समेत यूनियन के सभी पदाधिकारी व कमिटी मेंबर उपस्थित थे.




